कुंडा: मारपीट समेत अन्य मामलों में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया ग्राम ठकुरैनी का पुरवा से गिरफ्तार ,भेजा जेल
महेशगंज पुलिस ने मारपीट समेत अन्य मामलों में वांछित अभियुक्त को ग्राम ठकुरैनी का पुरवा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राम सिंह यादव पुत्र उदयभान सिंह यादव निवासी ग्राम ठकुरैनी का पुरवा थाना महेशगंज है। अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया और न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।