कुंडा: मानिकपुर के अलुवामई के युवक का ट्रैक पर मिला शव, आत्महत्या की आशंका
मानिकपुर के अलुवामई निवासी कमलेश गौतम का बेटा साहिल गौतम घर से नाराज होकर देर रात निकला था। मंगलवार को उसका शव कुंडा के रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मचा है।