कुंडा: बाबागंज चौराहे पर अज्ञात चोरों ने किया जनता बुक स्टोर में चोरी,पुलिस ने शुरू की जांच
संग्रामगढ़ अंतर्गत बाबागंज चौराहे पर अज्ञात चोरों द्वारा जनता बुक स्टोर के शटर का ताला तोड़कर किया गया नगदी समेत हज़ारों के समान की चोरी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। दुकान मालिक सुरेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि दुकान का ताला तोड़ने के बाद उसके कैश काउंटर से नगदी और हज़ारों का सामान चोर उठा ले गए हैं।