बंदगांव: दुर्गा पूजा को लेकर कराईकेला में शांति समिति के सदस्यों की हुई बैठक
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को बंदगांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी पवन कुमार चौधरी ने की। बैठक में बीडीओ भीषम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने कहा कि 11 अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ पूजा की शुरुआत होगी।