अमरिया: जहानाबाद क्षेत्र में चोरों का कहर, बंद घर से लाखों के जेवर और नकदी साफ
थाना जहानाबाद क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया मंगलवार और बुधवार के मध्य रात की घटना बताई जा रही है। घर मालिक परिवार समेत बाहर गए थे, तभी चोर छत के रास्ते घर में घुसे अलमारी का ताला तोड़कर सोना-चांदी, 25 हजार नकद और कीमती सामान ले उड़े।