बड़हिया: नवरात्र पर बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया में मां बाला त्रिपुर सुंदरी की पूजा-अर्चना की
प्रदेश के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार पूर्वाह्न 9 बजे बड़हिया स्थित मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना व हवन किया। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन कर श्रद्धालुओं से संवाद किया और नवरात्र की शुभकामनाएं दीं।