घाघरा: घाघरा सीओ ने कार्यालय में घाघरा मुख्यालय में वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर की बैठक
Ghaghra, Gumla | Nov 1, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय में स्थित सीओ खाखा सुशील कुमार के कार्यालय में शनिवार को वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता घाघरा सीओ खाखा सुशील कुमार ने की। बैठक में प्रखंड के प्रबुद्ध जनों, स्थानीय पत्रकारों और पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन की प्रभावी योजना पर चर्चा की।