घाघरा: घाघरा कॉलेज रोड पर अज्ञात चोरों ने दुकान व घर में की चोरी, पीड़ित ने दी जानकारी
Ghaghra, Gumla | Oct 31, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड स्थित प्रतीक जनरल स्टोर में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। चोरों ने बड़ी चालाकी से दुकान संचालक दिलीप जायसवाल के घर के ऊपर से घुसकर चाबी उठाई और दुकान का ताला तोड़कर करीब 1.25 लाख रुपये नगद, सिगरेट,लाइटर दो मोबाइल सहित कई कीमती सामानों की चोरी कर ली।