घाघरा प्रखंड के ईचा जूहा पतरा में सरना धर्मावलंबियों द्वारा सरना प्रार्थना सभा सह झंडा गड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित हुए। इस अवसर पर पंचायत के पूर्व मुखिया आदित्य भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।वही आदित्य भगत ने कहा कि हमारा समाज प्रकृति की उपासना करता है। जल, जंगल और जीव हमारे आराध्य हैं।