घाघरा: घाघरा प्रखंड कार्यालय के द्वार पर माओवादियों के पोस्टर, पुलिस ने हटाकर किया ज़ब्त
Ghaghra, Gumla | Oct 31, 2025 घाघरा प्रखंड कार्यालय मुख्य द्वार पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के नाम से जारी पोस्टर चिपकाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई माओवादियों ने इस पोस्टर के जरिए न सिर्फ पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी,बल्कि बिचौलियों और दलालों को भी चेतावनी दी है कि वे सावधान हो जाएं।पोस्टर में लिखा है कि अमीरों की सरकार में गुलामी करने वाली पुलिस गरीब जनता पर जुर्म न करे।