बारा में चोरों के हौसले बुलंद, किसान की ढाई लाख की दो भैंस और पड़िया चोरी; पुलिस पर उठे सवाल
बारा, प्रयागराज। बारा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पांडर गांव में चोरों ने किसान की गोशाला का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये की दो भैंस और एक पड़िया चुरा ली।
पीड़ित किसान अजय कुमार शुक्ला उर्फ अज्जू पुत्र अशर्फीलाल निवासी पांडर ने बताया कि मंगलवार रात 9 बजे वह भैंसों को चारा-भूसा देकर गोशाला में ताला लगाकर घर चले गए थे। सुबह 5 बजे जब चारा देने पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर से दोनों भैंस व पड़िया गायब थीं।
सूचना पर 112 और बारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। थाना प्रभारी ने सीसीटीवी और मुखबिरों की मदद से जांच कर जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया है।
पीड़ित किसान ने कहा - अगर भैंस नहीं मिली तो मुख्यमंत्री से गुहार लगाऊंगा, यही मेरे परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र सहारा थीं।
लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र में आक्रोश है।
#Prayagraj #Bara #PandarGaon #BhainsChori #CrimeNews #PrayagrajPolice #UPNews #Yamunanagar #BaraThana #LocalNews #BreakingNews #Kisan