#कौशांबी के थाने में रायफल की गोली लगने से लेडी कॉन्स्टेबल की मौत, 3 महीने पहले ही पूरी हुई थी ट्रेनिंग!
✍️••दिनांक•••• 8 अगस्त•• 2026 ••••••••••••••••••••••••
#कौशांबी स्थित महिला थाना मंझनपुर में तैनात 28 वर्षीय लेडी कॉन्स्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
#गोली किन परिस्थितियों में चली और कैसे लगी आदि कारणों का स्पष्ट खुलासा नही हो सका है।मूलतः गाजीपुर की रहने वाली महिला सिपाही प्रियंका यादव की तैनाती महिला थाना में थी। प्रियंका 2025 बैच की सिपाही है।
#मंगलवार सुबह लगभग साढे दस बजे अचानक उसकी रायफल से गोली चली और वह घायल हो गई। साथी सिपाही उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर भागे जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।आत्महत्या किए जाने की चर्चा
#घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटना के सम्पूर्ण जानकारी के लिए जांच शुरू कर दिया है। प्रथम दृष्टया लोगों के बीच आत्महत्या किए जाने की चर्चा है। पुलिस के आला अफसरों ने महिला सिपाही के घरवालों को इस बारे में सूचना दे दी है। वे वहां से कौशांबी के लिए रवाना हो चुके हैं।
{जून में जॉइन की थी ड्यूटी}
#महिला सिपाही गाजीपुर में दूल्हापुर क्षेत्र के सिखरी गांव की रहने वाली थी। तीन महीने पहले ही उसकी ट्रेनिंग पूरी हुई थी। उसकी पहली पोस्टिंग कौशांबी के महिला थाने में हुई थी। जून के आखिरी हफ्ते में प्रियंका ने महिला थाने में जॉइन किया था।
क्या बोली पुलिस
#अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि महिला कॉन्स्टेबल को गोली लग गई जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार