बदायूं: भैंसोरा गांव में खेत जोतने के विवाद में 5 लोगों ने दो भाइयों को लाठी-डंडों से मारपीट कर किया घायल
Budaun, Budaun | Jul 12, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के भैंसोरा गांव के रहने वाले 24 वर्षीय संतोष पुत्र लटूरी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि मेरे चचेरे भाईयों ने हमारे जुते हुए खेत को जोत दिया और गाली - गलौच करने लगे । जब हमने विरोध किया तो पांच लोगों ने संतोष व ओमेंद्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल दोनों भाइयों का उझानी सा. स्वा. केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया है।