बदायूं: कछला कस्बे में लोहे का दरवाजा खोलते ही करंट लगने से महिला की मौत
Budaun, Budaun | Jul 13, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला कस्बे के वार्ड नंबर 6 की रहने वाली 34 वर्षीय अतरकली पत्नी वीरेंद्र सोकर उठी तो उन्होंने घर में झाड़ू लगाई और फिर अपने लोहे का दरवाजा जैसे ही खोल वैसे ही लोहे के दरवाजे में करंट आ गया और उसकी चपेट में आ गई और फिर उनकी करंट लगने से झुलस कर दर्द मौत हो गई। बताया जाता है कि रात में बिजली का तार लोहे की दरवाजे पर गिर गया।