बदायूं: अधैलासपुर धोबई गांव में रिश्तेदारों से लड़ाई के दौरान पांच लोगों ने लाठी-डंडा मारकर मां-बेटी को किया घायल
Budaun, Budaun | Jul 13, 2025 बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के अधैलासपुर धोबई गांव में रिश्तेदारों से लड़ाई होने पर पांच लोगों ने लाठी डंडा मारकर 50 वर्षीय मां ज्ञानश्री पत्नी राम बहादुर व बेटी 20 वर्षीय नीरज पुत्री राम बहादुर को घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गयी है। थाना पुलिस ने घायल मां बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रह है।