चम्पावत: जिला उद्यान अधिकारी ने मुड़ियानी स्थित नर्सरी का किया निरीक्षण, सेब और किवी की पौध की जा रही है तैयार
जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडे ने उद्यान विभाग की नर्सरी का क्या निरीक्षण । मुड़ियानी नर्सरी में सेब, किवी,चेरी, अखरोट के पौधे लगाए गए हैं। 12 हेक्टेयर में फैली नर्सरी में पौधों के मदर प्लांट तैयार कर भविष्य में किसानों को पौधे देने की योजना है। साथ ही आलू अदरक की फसल से बीज तैयार कर किसानों को देने की भी योजना है। साथ ही विभिन्न प्रजाति के पौधे भी लगे हैं।