बेल्थरा रोड: उमरगंज में युवा सपा नेता के पिता समेत दो को मनबढ़ों ने पंजा से मारकर किया जख्मी, 4 पर दर्ज हुआ मुकदमा
उभांव थाना अंतर्गत उमरगंज मुहल्ला में सोमवार को मनबढ़ों ने रास्ते में आने जाने के विवाद को लेकर दो लोगों को पंजा से मारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया और निकल भागे। जिससे अब्दुल सलीम 48 वर्ष एवं मो. साबिर 30 वर्ष गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। अब्दुल सलीम को पंजा से सर में गंभीर चोट आई है।