बेल्थरा रोड: लखनऊ में अधिवक्ता के साथ हुई ज्यादती के खिलाफ बेल्थरारोड तहसील में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
लखनऊ में एक अधिवक्ता के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए ज्यादती के खिलाफ बेल्थरारोड तहसील के अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त किया और इसके विरोध में सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिसके कारण सोमवार को तहसील में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत सभी न्यायालय के न्यायिक कार्य ठप रहा।