किशनगंज: मतदाता जागरूकता अभियान में जीविका दीदियों की सहभागिता
किशनगंज बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के तहत मंगलवार संध्या 6:30 बजे जिले में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में किशनगंज के विभिन्न प्रखंडों की जीविका दीदियों ने रंगोली प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण कार्यक्रम और जन जागरूकता गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।