लालगंज: लहुरियादह गांव के पास हाईवे पर गाय को बचाने के चक्कर में इंदौर से वाराणसी जा रहा ट्रक पलटा, एक व्यक्ति घायल
वाराणसी रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 135 पर स्थित ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लहुरिया दह गांव के पास बुधवार गुरुवार की भोर करीब 4:30 बजे गाय को बचाने के चक्कर में पशु आहार लादकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया। संयोग ठीक था कि हादसे में चालक खलासी बाल-बाल बच गए। सूचना पर एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंचकर पलटी ट्रक को हटवाने में जुट गई।