देवेंद्रनगर: पुलिस ने टाइल्स व्यापारी पर हमला कर दहशत फैलाने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ की वैधानिक कार्रवाई
देवेंद्रनगर पुलिस ने मंगलवार को शाम 5 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू के निर्देशन में, थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही की गई।