फूलपुर: C.O. फूलपुर ने पवई थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया, अभिलेख दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र में आज बुधवार को दोपहर करीब एक बजे क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरण पाल सिंह ने पवई थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, मेस, मालखाना, विवेचना कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क और जनसुनवाई कार्यालय का जायजा लिया सीओ ने विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों का अवलोकन कर उनके रखरखाव की जानकारी ली है।