कोटवां में सांड की जोरदार टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
प्रयागराज। कोटवां PHC के सामने बीती रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय पवन भारतीया पुत्र श्यामजी भारतीया को अचानक एक सांड ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की खबर जब परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
NAI NEWS TV