सदर: रूपापुर ओवरब्रिज पर विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर, चार श्रद्धालुओं की हुई मौत
Sadar, Varanasi | Oct 19, 2026 वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार तड़के करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। विंध्याचल में दर्शन-पूजन कर काशी लौट रहे छह श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।