फर्रुखाबाद: दसहरे के पर्व को देखते हुए डीएम श्रृंगी ऋषि की तपोस्थली श्रंगीरामपुर घाट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने श्रृंगी ऋषि की तपोस्थली श्रंगीरामपुर में आगामी गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले एवं स्नान व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित संख्या तथा उन्हें होने वाली संभावित समस्याओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने...