आबू रोड: आबूरोंड के ब्रह्माकुमारीज में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल का परिवार सहित स्वागत किया गया, सुरक्षाकर्मी रहे तैनात
सिरोही जिले में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अपने परिवार सहित माउंट आबू पहुंचे हैं। वे यहां दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।आबूरोड स्थित शांतिवन परिसर में ब्रह्माकुमारीज संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान एसडीएम अंसुप्रिया, पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने अगवानी की