गायघाट: मैठी टोल प्लाजा ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ ट्रक चालक संघ ने थाने पर किया हंगामा, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी टॉल प्लाजा कांट्रेक्टर के मनमानी के खिलाफ ट्रक चालक एसोशियशन संघ ने बुधवार दोपहर दो बजे में दोपथाने पर हंगामा किया। एसोशिएशन संघ के जिला सलाहकार सुनील कुमार ने बताया कि मैठी टॉल प्लाजा प्रबंध की मनमानी चरम सीमा पर है। मैठी पिलखी मार्ग हनुमान मंदिर के समीप बैरियर लगाकर जबरन वाहन चालकों सा रुपया वसूला जा रहा है।