बेतिया: बेतिया में नगर निगम बोर्ड की बैठक को लेकर महापौर ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा
आज 18 फरवरी शाम 4 बजे बेतिया नगर निगम कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कल 19 फरवरी को नगर निगम सभागार में नगर निगम बोर्ड की बैठक होने वाली है, जिसको लेकर सभागार सहित उसके बाहर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी की सूचना मिल रही है, जिसको लेकर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉक्टर शौर्य सुमन को पत्र लिखा है।