बेतिया: बेतिया में सदर डीसीएलआर के सहायक नितेश कुमार का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर निलंबित
बेतिया के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने सदर डीसीएलआर के सहायक नितेश कुमार को निलंबित कर दिया है, लिपिक पर रिश्वत लेने का आरोप था, उनका रिश्वत लेते हुए एक वीडियो आज 18 फरवरी दोपहर 12 बजे वायरल हुआ था, जिसके बाद जिलाधिकारी ने यह कार्यवाही की है, वहीं जिलाधिकारी द्वारा निलंबन की कार्यवाही किए जाने से जिले के सभी सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।