बेतिया: बेतिया में जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया
बेतिया में आज 18 फरवरी मंगलवार दोपहर 2 बजे जिला निर्वाचनधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने आज ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया, इस दौरान जिलाधिकारी ने सी.सी.टी.वी. एवं अग्निशामक यंत्रों के रख-रखाव का निरीक्षण भी किया एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी, बेतिया को निदेश दिया गया अपने स्तर से भी इसकी रख-रखाव हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे