बेतिया: जिला पदाधिकारी ने दत्तक ग्रहण संस्थान की बच्ची को रांची के दंपति को सौंपा
आज 18 फरवरी दोपहर 2 बजे विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में पली बालिका सीता कुमारी को दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय द्वारा रांची, झारखंड के दंपति अभिषेक विक्टर एवं अभिलाषा केशरी को गोद दिया गया, गोद लेने के उपरांत दत्तक ग्राही माता-पिता काफी खुश हुए और कहा कि बालिका को पुत्री के रूप में पाकर काफी खुशी हुई है।