दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने राव तुलाराम अस्पताल, जाफरपुर कलां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, संसाधनों और मरीजों की जरूरतों का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से मरीजों को दी जा रही सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता और उपकरणों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।