साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के आपरेशन सेल की पुलिस टीम ने पांच बांग्लादेशियों की पहचान करके उन्हें पकड़ा है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। डीसीपी अमित गोयल के अनुसार इनकी पहचान आकाश, चामिल खातून, मोहम्मद नहीम, हलीमा बेगम और मोहम्मद उस्मान के रूप में हुई है। यह सभी बांग्लादेश के अलग-अलग जिला के रहने वाले हैं।