2 बांग्लादेशी महिला को साउथ वेस्ट जिला के आपरेशन सेल की टीम ने पकड़ा है। यह दोनों अवैध रूप से यहां रह रही थी। इनके पास से पुलिस ने बांग्लादेशी डॉक्यूमेंट भी बरामद किया है। जो इन्होंने अपने मोबाइल में हिडन फोल्डर बनाकर उसमें छुपाकर रखा हुआ था। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान डोली बेगम और मरियम अख्तर के रूप में हुई है।