बेगूसराय: सदर अस्पताल में एम्बुलेंस कर्मियों ने 3 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
सदर अस्पताल में 03 सूत्री मांगों के समर्थन में एम्बुलेंस कर्मियों ने शुक्रवार की दोपहर 01:00 बजे प्रदर्शन दिया. इस मौके पर संबोधित करते हुए एम्बुलेंस कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष रामानंद कुमार ने कहा कि श्रम कानून का पालन करने, एम्बुलेंस कर्मियों को बुनियादी सुविधा देने एवं ससमय वेतन भुगतान करने को लेकर प्रदर्शन किया गया है.