बेगूसराय: 18 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर बेगूसराय आएंगे, डीएम ने वाहन मार्ग बदला
18 जनवरी को बेगूसराय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर आएंगे. इस दौरान वह मंझौल अनुमंडल अंतर्गत शताब्दी मैदान में अनुमंडलीय अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. यह बातें डीएम तुषार सिंगला ने गुरुवार की शाम 05:00 बजे कही. उन्होंने बताया कि इस दौरान एसएच- 55 से गुजरने वाले वाहनों के रूट को डायवर्ट किया जायेगा.