बेगूसराय: व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के समर्थन में दूसरा दिन भी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल जारी
व्यवहार न्यायालय के कर्मियों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में शुक्रवार की दोपहर 01:00 बजे अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल दूसरा दिन जारी रहा. इस संबंध में कर्मियों ने कहा कि हमलोगों को वार्ता के लिए बुलाया गया. लेकिन सहमति नहीं बन पाई है. उन्होंने कहा कि सभी संवर्ग के वेतन विसंगति को जल्द से जल्द दूर किया जाए.