बेगूसराय: हड़ताली चौक पर किसान महासभा का धरना-प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
हड़ताली चौक पर किसान महासभा का धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम शुक्रवार की दोपहर 01:00 बजे आयोजित किया गया. इस दौरान सिचाई संसाधनों का जीर्णोद्धार, MSP कानून की गारंटी करने, खाद्य सुरक्षा, कृषि मंडियों को पुनः बहाल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर संबोधित करते हुए माले नेता राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है.