बेगूसराय: सर्वोदय नगर में राज मिस्त्री की छत से गिरने से मौत, पुलिस कर रही जाँच
बेगूसराय में एक मकान के छत का बाउंड्री करने के दौरान गुरुवार की दोपजर 03:00 बजे एक राज मिस्त्री छत से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर वार्ड- 40 की है. मृतक राजमिस्त्री की पहचान सिंघौल थाना अंतर्गत राजापुर डुमरी वार्ड - 7 के रहने वाले रामसेवक यादव के रूप में हुई है.