बेगूसराय: 21 जनवरी को आईटीआई कैंपस में रोजगार मेला, जिला नियोजनालय द्वारा आयोजन, प्रशासन तैयारी में जुटा
जिला नियोजनालय द्वारा 21 जनवरी को संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा. जहां 21 कंपनियां शामिल होगी. रोजगार मेला की तैयारी में प्रशासन जुट गई है. इस रोजगार मेला में 4,577 युवाओं को रोजगार देने के8 बात कही गई है. इस बात की जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश गुरुवार की शाम 05:00 बजे दी.