कोईलवर: चांदी बाजार में जाम की समस्या, वायरल वीडियो में यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल
कोईलवर प्रखंड के चांदी बाजार में जाम की समस्या को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चांदी बाजार को जाम का प्रमुख कारण बताया जा रहा है। वीडियो में बाजार में वाहनों की लगातार आवाजाही और भीड़ के कारण राहगीरों को हो रही परेशानी को दिखाया गया है। वायरल वीडियो शुक्रवार की शाम 5:30 बजे सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है।