हरिद्वार: चोरी की बाइक से शिवलोक कॉलोनी में बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग के 2 इनामी बदमाश अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार
शिवलोक कॉलोनी में पता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर 5- 5 हजार का ईनाम घोषित था। पकड़े गए दोनों बदमाशों में दिल्ली निवासी अक्षय पर पहले से 14 मुकदमे दर्ज हैं जबकि बहादराबाद से पकड़े गए महाराष्ट्र निवासी रोहन ने पहली बार चैन स्नैचिंग की थी। बुधवार शाम 5 बजे रानीपुर पुलिस ने ये जानकारी दी।