हरिद्वार: चेकिंग के दौरान होमगार्ड पर लोहे की रॉड से हमले का आरोपी, 50 हजार का ईनामी बदमाश ज्वालापुर से गिरफ्तार
शिवालिक नगर में 2 माह पूर्व आधी रात चेकिंग के दौरान एक होमगार्ड को लोहे की रॉड से घायल करने वाले 50 हजार के ईनामी बदमाश को STF और रानीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई के दौरान ज्वालापुर के मौहल्ला कडच्छ से गिरफ्तार कर लिया। बदमाश अंशुल सिंह बिजनौर के भागूवाला का रहने वाला है, बुधवार शाम 4 बजे उसे कोर्ट में पेश किया गया , जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।