हरिद्वार: रौशनाबाद स्थित पुलिस मॉर्डन स्कूल में एएसपी जितेंद्र मेहरा ने बच्चों को बांटे बैग और वाटर बॉटल, बच्चों के चेहरे खिले
बुधवार को रौशनाबाद स्थित पुलिस मॉर्डन स्कूल में अलग ही नजारा देखने को मिला। दोपहर 1 बजे करीब बच्चों के बीच पहुंचे एएसपी जितेंद्र मेहरा ने बच्चों को 500 स्कूल बैग जबकि 700 वाटर बॉटल वितरित की। अपने बीच एएसपी को पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान स्कूल में कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। एएसपी ने बच्चों से जल्द ही जंगल सफारी पर जाने का वादा भी किया।