हरिद्वार: खड़खड़ी स्थित जंगल में पहाड़ी पर मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी
बुधवार शाम करीब 5 बजे खड़खड़ी में खेमानंद मार्ग पर जंगल में पहाड़ी पर बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंचे खड़खड़ी चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी ने अज्ञात शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उनके अनुसार शव लगभग एक सप्ताह पुराना है और मृतक की उम्र 60 से 65 वर्ष के बीच है। आसपास के थानों से लापता हुए बुजुर्गों की जानकारी भी ली जा रही है।