हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने रोशनपुरी से एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय से चल रहा था वांछित
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को रोशनपुरी से एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गौरव के ऊपर न्यायालय में मुकदमा चल रहा था और आरोपी लंबे समय से वाद संख्या 2585/24 में न्यायालय से वांछित चल रहा था। हाल ही में आरोपी के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानत वारंट जारी किया और आदेश के अनुपालन में पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर फिर से न्यायालय में पेश कर दिया।