Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
gurvinderpannu
सिरसा के सबसे बड़े गांव गंगा के 19 साल पुराने 100 100 गज प्लाट मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दायर स्टे की याचिका हुई खारिज
Sirsa, Sirsa
| Nov 13, 2026
MORE NEWS
गुलाब सिंवर की अपील, अब थे कमल गे फूल ने वोट देंगे कड़ी उ कड़ी जोड़ो तो आपा दबागे काम करंगा Gulab Sinwar Sangaria
Sirsa, Sirsa | Nov 13, 2026
भाजपा सरकार गौवंश संरक्षण और गौशालाओं के उत्थान के लिए निरंतर कर रही प्रयास : रेनू शर्मा जंडवाला बिश्नोइयां में 8 गौशालाओं को वितरित किए अनुदान राशि के चेक, हरे चारे और गोवंश की देखभाल के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता जंडवाला बिश्नोइयां। हरियाणा में गौवंश संरक्षण और गौशालाओं की व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा गोसेवा आयोग की ओर से गौशालाओं के लिए जारी अनुदान राशि के चेक वितरण कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा ने 12 नवंबर को गांव जंडवाला बिश्नोइयां में आयोजित कार्यक्रम में 8 गौशालाओं के प्रतिनिधियों को अनुदान राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर रेनू शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार गौवंश संरक्षण, बेसहारा पशुओं की देखभाल और गौशालाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। हरियाणा गोसेवा आयोग के माध्यम से गौशालाओं को दी जा रही अनुदान राशि इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे गौशालाओं में गोवंश के लिए हरे चारे, पशु आहार और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान दारेवाला गांव की गौशाला को 8 लाख 64 हजार 661 रुपये, जंडवाला बिश्नोइयां की गौशाला को 17 लाख 22 हजार 148 रुपये, चौटाला गांव की गौशाला को 45 लाख 48 हजार 434 रुपये, सकता खेड़ा गांव की गौशाला को 5 लाख 55 हजार 656 रुपये, कालुआना गांव की गौशाला को 14 लाख 46 हजार 803 रुपये, अबूबशहर गांव की गौशाला को 18 लाख 53 हजार 475 रुपये, आशा खेड़ा गांव की गौशाला को 3 लाख 31 हजार 76 रुपये तथा गोडिका गांव की गौशाला को 5 लाख 37 हजार 999 रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित किए गए। रेनू शर्मा ने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार द्वारा गौशालाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने से गोवंश के संरक्षण और उनकी बेहतर देखभाल में सहयोग मिल रहा है। उन्होंने गौशाला प्रबंधकों से अनुदान राशि का सदुपयोग हरे चारे, पशु आहार और गौशालाओं की आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज के सामूहिक प्रयासों से ही गौवंश संरक्षण के अभियान को आगे बढ़ाया जा सकता है। गौशाला संचालकों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों में सहयोग देना हम सभी का दायित्व है। रेनू शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा, डबवाली
Sirsa, Sirsa | Nov 13, 2026
Sirsa, Sirsa | Nov 13, 2026
Sirsa Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है! आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें #SirsaToday #sirsanews #EveningNews #SawanRainSirsa #SirsaUpdates #HaryanaNews #SirsaPolitics #SirsaBreakingNews #sirsasamachar #LocalNewsSirsa #SirsaStudents #HaryanaExams #EducationUpdatesSirsa #SirsaSchoolNews #YouthOfSirsa #SirsaMarket #SirsaVyapari #BusinessNewsSirsa #BazaarBulletin #SirsaDeals #KisanSirsa #SirsaAgriculture #MandiBhavSirsa #KhetiUpdate #HaryanaKisanNews #SirsaPolice #LawAndOrderSirsa #SirsaAdministration #DistrictUpdateSirsa #SirsaCivicNewsCMO Haryana @highlight Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana #cmoharyana #csharyana #nagaryatranews #dtpsirsa #dmcsirsa #nirmalaseetharaman #sukhwinder Singh #pccfharyana #ForestDepartmentHaryana
Sirsa, Sirsa | Nov 13, 2026
Sirsa, Sirsa | Nov 13, 2026
सिरसा ब्राह्मण समाज का अपमान करने के विरोध में ब्राह्मण समाज ने नारेबाजी की और आगाह भी किया कि अगर इस तरह की घटना आगे होगी तो यह सहन नहीं किया जाएगा #viral #Sirsa #Haryana #India
Sirsa, Sirsa | Nov 13, 2026
सिरसा जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की टीम ने सरस्वती कॉलोनी, सिरसा क्षेत्र से एक युवक को हजारों रुपये की 6 ग्राम 560 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान सिरसा शहर से होते हुए सरस्वती कॉलोनी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी जब सरस्वती कॉलोनी के नजदीक पहुँची, तो सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखते ही अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक को काबू किया और नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6 ग्राम 560 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान मह�
Sirsa, Sirsa | Nov 13, 2026
ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का रोष, ब्राह्मण महासभा ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी - दो लोगों पर पुरुषों और महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने का आरोप, एक ने मौके पर मांगी माफी, दूसरा नहीं मिला - समाज को भड़काने वाली वीडियो बनाकर उसे वायरल कर माहौल खराब करने का काम करने वाले के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से स्वत: संज्ञान लेने की अपील सिरसा। ब्राह्मण समाज के लोगों के प्रति दो व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों में रोष है। मामले को लेकर श्री ब्राह्मण महासभा के प्रधान सुशील शर्मा, महासचिव सुधीर सरस्वत और योगेश शर्मा के नेतृत्व में महासभा के अनेक सदस्य एवं ब्राह्मण समाज के अनेक प्रबुद्धजन परशुराम चौक स्थित योगेश शर्मा के प्रतिष्ठान पर एकत्रित हुए। इसके बाद वे टिप्पणी करने वाले दोनों व्यक्तियों से मिलने पहुंचे। बताया गया है कि इनमें से एक व्यक्ति सुरेश गोयल यूट्यूबर होने के साथ व्यापार मंडल का पदाधिकारी भी है। उसने ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पॉडकास्ट के माध्यम से एक वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वहीं, दूसरे व्यक्ति पर कुछ लोगों से बातचीत के दौरान ब्राह्मण समाज के पुरुषों और महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। महासभा के सदस्यों के संबंधित व्यक्ति के पास पहुंचने पर उनमें से एक व्यक्ति खजांचियान वाली गली निवासी शीलू भादरा वाला मौके पर मिल गया। उसने समाज के लोगों को सामने देखकर हाथ जोड़कर माफी मांग ली। ब्राह्मण समाज के लाेगों ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए उसे माफ करने का काम किया। हालांकि, पॉडकास्ट के माध्यम से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला दूसरा व्यक्ति सुरेश गोयल भादरा बाजार स्थित अपने प्रतिष्ठान मौके पर नहीं मिला। इस अवसर पर श्री ब्राह्मण महासभा के प्रधान सुशील शर्मा ने आपत्तिजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि समाज के प्रति इस प्रकार की भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की कि संबंधित व्यक्ति सार्वजनिक रूप से समाज से माफी मांगे, अन्यथा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी मांग की है कि वे उक्त वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेकर उक्त यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए क्योंकि वह समाज को भड़काने वाली वीडियो बनाकर वायरल कर माहौल खराब करने का काम कर रहा है ।
Sirsa, Sirsa | Nov 13, 2026