सिरसा जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की टीम ने सरस्वती कॉलोनी, सिरसा क्षेत्र से एक युवक को हजारों रुपये की 6 ग्राम 560 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान सिरसा शहर से होते हुए सरस्वती कॉलोनी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी जब सरस्वती कॉलोनी के नजदीक पहुँची, तो सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखते ही अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक को काबू किया और नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6 ग्राम 560 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पकड़े गए युवक की पहचान मह�
Sirsa, Sirsa | Nov 13, 2026