सिवनी में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शीतला पटले की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित स्टैंडिंग कमेटी बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदाता सूची जारी की गई। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 10 लाख 68 हजार 824 मतदाता दर्ज किए गए है।