पटना ग्रामीण: पटना में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस पर देश को धर्मशाला बनाने का आरोप लगाया
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस पर देश को धर्मशाला बनाने का आरोप लगाया है।शुक्रवार सुबह करीब 11:30बजे विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजद का जन्म कांग्रेस के विरुद्ध हुआ था लेकिन आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव कांग्रेस के साथ मिलकर ही घुसपैठियों को सरकार की योजनाओं में शामिल करने और नागरिकता देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।